{"_id":"5b9d56d7867a557f5f41976d","slug":"15370380201-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा करने के प्रयास में नामजद चार आरोपी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा करने के प्रयास में नामजद चार आरोपी दबोचे
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता में पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले तथा तमंचे से फायर कर दहशत फैला कर अगवा करने का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा तथा एक कारतूस भी बरामद किया है।
प्रतापपुर चौकी इंचार्ज एसआई मनोज कुमार कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बहादुर सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर नंबर 7 थाना नानकमत्ता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोप लगाया था कि 13 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे उसके घर में अमृत चीमा निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा, चंचल सिंह निवासी ग्राम आमखेड़ाथाना नानकमत्ता, गुरमीत सिंह निवासी प्रतापपुर नंबर 9 तथा गगनदीप सिंह निवासी रतनपुर किच्छा उसके घर में घुस आए तथा मारपीट करते हुए अगवा करने का प्रयास किया। अमृत चीमा ने दहशत फैलाने को तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 452 ,336 ,323 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। शनिवार की सुबह पुलिस ने चारों आरोपियों को नानकमत्ता चौराहे से दबोच लिया।