{"_id":"5b90293b867a557ff129ba39","slug":"15361743812-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी कच्ची शराब को दो भट्टियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी कच्ची शराब को दो भट्टियां
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केलाखेड़ा में पुलिस ने कच्ची शराब बनाने की दो भट्ठियों को पकड़कर नष्ट किया। मौके से 80 लीटर शराब और बनाने के उपकरण बरामद किए। जबकि मौका पाकर आरोपी फरार हो गए। एसओ वीरेंद्र रमोला ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गांव थापकनंगला के पास टांडा रतिभान के जंगल में छापा मारकर शराब बनाने की 2 भट्ठियां पकड़ीं। मौके पर मिले एक हजार लीटर लाहन को नदी में बहा दिया। गांव तोता बेरिया निवासी बलविंदर सिंह, गांव थापकनंगला निवासी प्रीतम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में एसआई संजीत कुमार, गजेंद्र सिंह, विकास चंद आदि हैं।