{"_id":"5b88551c42c79246725bbadc","slug":"153566132720-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि समाज ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाल्मीकि समाज ने किया थाने का घेराव
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
air gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। वाल्मीकि समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी कोतवाली विक्रम सिंह राठौर का घेराव कर तीसरे आरोपी शकील की भी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी वसीम के पास 32 बोर का अवैध देशी रिवाल्वर और 15 जिंदा कारतूस मिले हैं।
सट्टे की रंजिश को लेकर बुधवार रात को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में राहुल ने वसीम समेत उसके भाई शकील और शानू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने रात में ही धारा 307, 341, 504, 506 एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वसीम, शानू को गिरफ्तार किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बंबाघेर में पुलिस बल तैनात किया गया है। वाल्मीकि समाज के हर लाल, राहुल, नितिन आदि ने तीसरे आरोपी शकील से जान, माल का खतरा बताया। सीओ लोकजीत सिंह ने कहा कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी से पहले पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी से रिवाल्वर, कारतूस मिला है। अब हिस्ट्रीशीटरों की थाने में परेड कराई जाएगी।
तीसरे आरोपी को गिरफ्तारी करने की मांग
गिरफ्तार आरोपियों से रिवाल्वर, कारतूस बरामद