{"_id":"5b84614e42c7924646255389","slug":"153540230714-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में बैठकर दी ब्लॉक प्रमुख को धमकी!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई में बैठकर दी ब्लॉक प्रमुख को धमकी!
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। सोशल साइट पर ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने पर पांच लाख का इनाम देने की घोषणा मुंबई में बैठकर की गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
आरोपियों ने संजू जाट के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई थी। इसमें ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल निवासी ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी की फोटो के साथ अश्लील फोटो भी अपलोड की गई थी और एक पोस्ट में संजू नेगी को मारने वाले को पांच लाख के इनाम की घोषणा की गई थी, इस पोस्ट में एक संस्था का भी नाम लिखा गया है। पुलिस, साइबर सेल की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ऊधमसिंह नगर का निवासी आरोपी मुंबई में रहकर फेसबुक चला रहा है। उसने दो मोबाइल नंबर लिखे हैं, जिनमें से एक नंबर रामनगर का है। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
धमकी के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
रामनगर (नैनीताल)। ब्लॉक प्रमुख, युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नेगी को जान से मारने की धमकी देने का चौतरफा विरोध हुआ है। युवा कांग्रेसियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सोमवार को तहसीलदार प्रियंका रानी को ज्ञापन सौंपा। युकां इकाई अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष शेखर चंद्र, सतनाम सिंह, कमरुदीन, गुड्डी देवी, वाजिद अली, आयुष अग्रवाल, जीवन सिंह, शिल्पेंद्र बंसल, किशोरी लाल आदि थे। वहीं टैक्स बार एसोसिएशन ने भी इसकी निंदा की है। बैठक में उपाध्यक्ष पूरन पांडे, सचिव संजीव अग्रवाल, प्रेस प्रवक्ता गौरव गोला, फैजुल हक सैफी, फिरोज अंसारी, लईक अहमद आदि थे। उधर, नैनीताल में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को पत्र देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस दौरान गुरप्रीत सिंह, सचिन नेगी, सूरज पांडे, त्रिभुवन फर्त्याल, हर्षित जोशी, पंकज बिष्ट, गौरव जोशी, हिमांशु बिष्ट आदि मौजूद रहे।