{"_id":"5b845d8342c792464429f06d","slug":"153540133610-halduchod-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में बहे छात्र का शव तीसरे दिन मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में बहे छात्र का शव तीसरे दिन मिला
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद मिला डूबे छात्र का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। शनिवार शाम नदी में नहाते वक्त बहे छात्र विवेक बेलवाल का शव सोमवार दोपहर डेढ़ बजे आठ किलोमीटर दूर देबरामपुर गांव के पास गोताखोरों ने बरामद किया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाड़ गांव रानीखेत का मूल निवासी विवेक बेलवाल पुत्र राजेंद्र बेलवाल अपने तीन साथियों के साथ शनिवार शाम उपखनिज निकासी गौला गेट मोटाहल्दू के समीप गौला नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह गौला के तेज बहाव में बह गया था। इधर रविवार को एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस ने सोमवार को फिर से सर्च आपरेशन चलाया। दोपहर डेढ़ बजे हल्दूचौड़ के देबरामपुर गांव के समीप नदी में बने टापू पर शव बरामद हुआ। पुलिस ने नदी में बहे छात्र विवेक बेलवाल का शव निकालकर इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने विवेक के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए उसे हल्द्वानी भेज दिया है। शव तलाशी के दौरान उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी, अग्निशमन के अलावा मोटाहल्दू व्यापार मंडल सचिव विक्की पाठक भी मौजूद रहे।
गौला में बहे छात्र का शव आठ किलोमीटर दूर मिला
गोताखोरों ने तीसरे दिन देेबरामपुर के समीप बरामद किया