फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रक्षा बंधन पर गई पत्नी नहीं पहुंची मायके

रक्षा बंधन पर गई पत्नी नहीं पहुंची मायके

Tue, 28 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर गई पत्नी नहीं पहुंची मायके
ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

सितारगंज। दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से विवाहिता अपने मायके में रह रही है। उसने कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बाईपास कालोनी वार्ड संख्या 11 निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी ससुराल तुर्कपुर थाना न्यूरिया पीलीभीत में है। पति की मौत होने के बाद दो फरवरी 2017 को ससुरालियों ने देवर से उसकी शादी कर दी। शादी में मायके पक्ष ने बाइक और अन्य सामान के सााि 1.15 लाख रुपये भी दिए। महिला का आरोप है कि अब पति, जेठ और जेठानी मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं। कहा कि 15 अगस्त को ससुरालियों ने गाली गलौज और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसके पहले पति से तीन बेटियां हैं। उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



विवाहित पोती को गायब करने का आरोप
गदरपुर। ग्राम कुईखेड़ी निवासी नसीब कौर ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा है कि उसकी विवाहित पोती अमनदीप अपने ग्राम प्रेम नगर स्थित आवास से 23 अगस्त को गायब हो गई थी। रक्षाबंधन पर जब वह अपनी पोती के घर गई तो उसके पति ने उसके बारे में कोई जानकारी न होने की बात कहते हुए टालमोल की। नसीब कौर ने पति, उसके माता-पिता और बहन पर अमनदीप के साथ कोई अनहोनी किये जाने की आशंका जताते हुए तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर गई पत्नी मायके नहीं पहुंची
बाजपुर। गांव कल्याणपुरी निवासी रणवीर सिंह ने सोमवार को बेरिया दौलत पुलिस चौकी में तहरीर सौंपी। कहा कि रविवार सुबह उसकी पत्नी माया देवी यूपी के गांव सैफनी रामपुर अपने भाई के घर राखी बांधने गई थी, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed