{"_id":"5b75e48f42c79241354bb3ca","slug":"15344528708-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश युवकों ने छात्रा को अगवा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश युवकों ने छात्रा को अगवा किया
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा में दो बाइकों से आए पांच नकाबपोश युवकों ने एक छात्रा को अगवा कर लिया। विरोध करने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने मामले की शिकायत पीरूमदारा चौकी में की। पुलिस जांच में जुटी है।
पीरूमदारा क्षेत्र निवासी इंटर की छात्रा बुधवार शाम पीरूमदारा चौराहे के पास आई थी। तभी दो बाइकों पर आए पांच युवकों ने छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाकर अगवा कर लिया। अपहर्ता उसे काशीपुर की ओर ले जाने लगे तो छात्रा ने विरोध किया। वह चीखने, चिल्लाने लगी तो अपहर्ता घबरा गए। आरोपियों ने छात्रा का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। तभी भाभी का फोन आने पर उसने घटना की सूचना दे दी। इसलिए वह छात्रा को छोड़कर फरार हो गए। परिजनों के साथ पीरूमदारा पुलिस चौकी पहुंची छात्रा ने आपबीती बताई। छात्रा के अनुसार वह किसी अपहर्ता को नहीं जानती, क्योंकि सभी ने हेलमेट, नकाब पहने थे। इनमें से कुछ आरोपी पंजाबी में अभिषेक नामक व्यक्ति का नाम ले रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पीरूमदारा पुलिस चौकी का घेराव किया। आरोप लगाया कि चौकी से महज सौ मीटर की दूरी से छात्रा का अपहरण हुआ। इसके बावजूद पुलिस को तत्काल घटना का पता न चलना चिंताजनक है। चौकी प्रभारी विपिन जोशी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध भी मान रही है।