{"_id":"5b6dfc634f1c1b1f1e8b45ff","slug":"153393468310-halduchod-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ विधान सभा अध्यक्ष समेत तीन पर दोबारा मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूथ विधान सभा अध्यक्ष समेत तीन पर दोबारा मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में जब्त वाहन छुड़ाने के लिए सात अगस्त को रिकवरी यार्ड में हुए झगड़े के संबंध में पुलिस ने युवक कांग्रेस लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया है।
स्थानीय टांसपोर्टर प्रतीक जोशी ने कैंटर खरीदा था। इसके लिए उन्होंने चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस कराया था लेकिन अब कारोबार धीमा होने पर वह लोन की किस्त नहीं चुका सके तो कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रतीक के कैंटर को अपने कब्जेे में लिया। यह वाहन हल्दूचौड़ के बमेठाबंगर स्थित बबर गुमटी स्थित लुधियाना ट्रांसपोर्ट की पार्किंग में बनी कंपनी के रिकवरी यार्ड में खड़ा था। प्रतीक ने उसी शाम अपने कांग्रेसी मित्रों को बताया तो वाहन स्वामी और उनके कांग्रेसी मित्र रिकवरी यार्ड में आ धमके और कैंटर को जबरन ले जाने लगे। जग्गीबंगर हल्दूचौड़ निवासी यार्ड के चौकीदार धन सिंह खत्री ने इसका विरोध किया तो वह चौकीदार और फाइनेंस कंपनी के कार्यकर्ताओं से भिड़ गए। तब पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। अब चौकीदार खत्री की तहरीर के आधार पर वाहन स्वामी प्रतीक जोशी समेत ग्राम बिंदुखत्ता निवासी यूथ कांग्रेस विस क्षेत्र के अध्यक्ष कमल दानू, भीम सिंह रावत को नामजद किया गया है। आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत उन पर चौकीदार के साथ मारपीट, गालीगलौज कर कपड़े फाड़ने, जान से मारने की धमकी का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।