फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जानलेवा हमले का आरोपी धरा

जानलेवा हमले का आरोपी धरा

Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले का आरोपी धरा
नानकमत्ता। एक माह पूर्व भूमि विवाद में गोली चलाकर जानलेवा हमले करने के मामले में नामजद फरार आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को धर दबोचा। ग्राम ध्यानपुर में भूमि विवाद में गोली चलाने वाला एक आरोपी एक माह से फरार चल रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसआई ललित चौधरी ने मुखबिर की सूचना पर नानकमत्ता के रोडवेज बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर बिचुवा बगिया निवासी बाली सिंह पुत्र मणि सिंह को दबोच लिया।
विज्ञापन


एसआई चौधरी ने बताया कि ध्यानपुर के गुरमीत सिंह की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध थाने में धारा 147, 148, 323, 504 व 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

बताया कि भूमि विवाद में जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि चौथा आरोपी बाली फरार चल रहा था। बाली को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। बताया कि पांचवें आरोपी की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed