फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लुटेरों की तलाश में यूएस नगर पुलिस से मदद मांगी

लुटेरों की तलाश में यूएस नगर पुलिस से मदद मांगी

Wed, 25 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
लुटेरों की तलाश में यूएस नगर पुलिस से मदद मांगी
हल्द्वानी/लालकुआं (नैनीताल)। खुली जेल सितारगंज के बंदीरक्षक को गोली मारकर बाइक लूटने के मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इन बदमाशों की तलाश के लिए यूएस नगर पुलिस से मदद मांगी गई है। अस्पताल में भर्ती बंदीरक्षक का ऑपरेशन कर फंसी कारतूस निकाल ली गई है। कंधे की हड्डी टूटने पर प्लेट और दो अंगुलियों में तार लगाई गई है।
विज्ञापन

बिंदुखत्ता 17 एकड़ निवासी पूर्व सैनिक खीम सिंह बिष्ट सितारगंज खुली जेल में बंदीरक्षक हैं। सोमवार को वह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे कि डौली रेंज के जंगल में इमलीघाट के पास बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बंदीरक्षक दो बदमाशों से भिड़ गया था लेकिन झाड़ी में छिपे तीसरे बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। इससे लहूलुहान खीम सिंह सड़क पर गिर गया तो बदमाश बाइक लूटकर फरार हो गए। उसे भय था कि बदमाश पीछा कर दोबारा उसे जंगल में घेर कर मार सकते हैं। शक्तिफार्म, एसटीएच में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पूर्व सैनिक का इलाज कर रहे कृष्णा अस्पताल के डॉ. हरभजन सिंह ने बताया कि गोली से पूर्व सैनिक के फोर आर्म्स की हड्डियां टूट गई हैं। हाथ की चौथी और पांचवीं अंगुलियों को तोड़ते हुए गोली कंधे में जाकर फंसी थी। मरीज की हालत अब खतरे से बाहर है। खीम सिंह के भाई बलवंत सिंह ने मंगलवार को लालकुआं कोतवाली में घटना की तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 394 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल रवि कुमार सैनी का कहना है कि पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हैं। पुलिस ने पांच से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसलिए ऊधमसिंह नगर पुलिस से भी मदद मांगी गई है। वहीं घायल के मौसेरे भाई गुलाब सिंह और पूर्व सैनिकों ने घटना के 24 घंटे बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया है।
विज्ञापन


कंधे की हड्डी टूटने पर प्लेट डाली गई, दो अंगुलियों में तार डाला गया
रिपोर्ट दर्ज, लुटेरों की तलाश में यूएस नगर पुलिस से मदद मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed