{"_id":"5b4bab7a4f1c1b41748b4f36","slug":"15316857517-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के हमलावर अभिभावक के गिरफ्तार न होने पर घेरी कोतवाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक के हमलावर अभिभावक के गिरफ्तार न होने पर घेरी कोतवाली
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक पहुंचे थाने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के अध्यापक के साथ मारपीट, अपहरण के आरोपियों की रविवार को तीसरे दिन भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे नाराज शिक्षक, शिक्षिकाओं ने रविवार को दूसरे दिन भी कोतवाली पहुंचकर एसएसआई कश्मीर सिंह का घेराव किया। उन्होंने पीरूमदारा पुलिस चौकी प्रभारी पर भी आरोपियों को शह देने का आरोप लगाया है।
स्कूल प्रबंधक सिस्टर तेरेसा मसीह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शनिवार को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप था कि अभिभावक गुरुवीर सिंह और उसके तीन अज्ञात साथियों ने शुक्रवार को छुट्टी के बाद विद्यालय परिसर में घुसकर गणित शिक्षक रुद्र सिंह मेहता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। अपहरण कर पीरूमदारा पुलिस चौकी ले गए, जहां चौकी में भी शिक्षक के साथ बदसलूकी की गई। घटना के दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से स्टाफ समेत बच्चे भी दहशत में हैं। शिक्षकों ने पीरूमदारा चौकी पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने भी शिक्षकों को समर्थन दिया। इस दौरान सिस्टर तेरेसा मसीह, शिल्पा अग्रवाल, राजवंत, कुशाग्री, भगवती बिष्ट, मीना मनराल, पारुल पलड़िया, मनप्रीत सिंह, ललिता बिष्ट, विक्रम सिंह, निशा लटवाल, ललित करगेती, सोनी रावत, रीता जोशी, माया रावत, निधि बजाज, गीता नेगी आदि थे।
पीरूमदारा पुलिस चौकी प्रभारी पर लगा आरोपियों को शह देने का आरोप
शिक्षक के अपहर्ता अभिभावक को गिरफ्तार करने की मांग