फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दुकान स्वामी के उत्पीड़न से परेशान युवक झील में कूदा!

दुकान स्वामी के उत्पीड़न से परेशान युवक झील में कूदा!

Sat, 07 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
दुकान स्वामी के उत्पीड़न से परेशान युवक झील में कूदा!
नैनीताल। नगर की एक दुकान में काम करने वाले बिहार के मूलवासी युवक ने शुक्रवार शाम बोट स्टैंड के पास नैनी झील में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी, नाव चालकों ने उसे झील में कूदते हुए देख समय रहते बाहर निकाल लिया। पुलिस में दर्ज बयान में युवक ने अपने दुकान स्वामी के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला बोधगया बिहार के छुटकी ढीला निवासी बादल (20) पुत्र केशव रमानी शुक्रवार शाम करीब सात बजे मल्लीताल बोट स्टैंड के पास घूम रहा था। कांस्टेबल विनोद यादव और दीपक सिंह नेगी वहां ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच बादल ने नैनी झील में छलांग लगा दी। युवक के झील में कूदने से मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस कर्मियों, नाव चालकों ने उसे तुरंत झील से बाहर निकाल बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां युवक ने पुलिस को बताया कि वह नगर में एक दुकान पर काम करता है। उसका दुकान स्वामी उसे आए दिन परेशान करता है। उसके उत्पीड़न से अब वह इतना परेशान हो चुका है। पुलिस के अनुसार युवक शराब के नशे में है। बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान वह कई बार उठ कर भागा। उसे संभालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन



नगर की दुकान में काम करता है बिहार का युवक
पुलिस में दर्ज बयान में दुकान स्वामी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed