फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कई दिनों से लटक रहा था स्कूल का गेट , स्कूल की एक बच्ची पर गिरा,

कई दिनों से लटक रहा था स्कूल का गेट , स्कूल की एक बच्ची पर गिरा,

Sat, 07 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
कई दिनों से लटक रहा था स्कूल का गेट , स्कूल की एक बच्ची पर गिरा,
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाथीखाल में कक्षा चार की छात्रा पर स्कूल का प्रवेश गेट गिर गया। गेट की चपेट में आने से कक्षा चार की छात्रा प्रियंका घायल होकर बेहोश हो गई। उसे आनन-फानन में एसटीएच ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है। उसका एक नमूना यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाथीखाल में देखने को मिला। शुक्रवार सुबह बच्चे जैसे ही स्कूल के भीतर प्रवेश कर रहे थे कि अचानक उनके ऊपर लोहे का गेट गिर गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर विद्यालय स्टाफ मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि लोहे का गेट पिछले कुछ दिनों से लटक रहा था लेकिन विद्यालय स्टाफ ने गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले जिला पंचायत ने स्कूल के गेट का निर्माण किया था। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए मामले की जांच की मांग की है। इधर, उप खंड शिक्षा अधिकारी बेसिक चंपा भौर्याल से जब इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि स्कूल के बच्चे गेट पर लटक रहे थे इसी दौरान यह घटना घटित हुई। उन्होंने बताया कि घायल बच्ची की हालत सामान्य है। उसका सिटी स्कैन एवं एक्सरे कराया गया जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल है। जांच एवं कार्रवाई के बाबत जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने टालते हुए कहा कि विद्यालय स्टाफ को फटकार लगाई है ताकि आगे से इस तरह की घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed