फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रामनगर में व्यापारी पर झोंका फायर, रिपोर्ट दर्ज

रामनगर में व्यापारी पर झोंका फायर, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में व्यापारी पर झोंका फायर, रिपोर्ट दर्ज
रामनगर (नैनीताल)। दो संदिग्ध युवकों ने बृहस्पतिवार रात भवानीगंज चौराहे पर खड़े व्यापारी पर तमंचे से फायर कर हत्या का प्रयास किया लेकिन फायर मिस होने पर व्यापारी ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज व्यापारी को सुरक्षा दिलाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला भवानीगंज निवासी मनिंदर सिंह डिक्की ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार रात दो अज्ञात युवकों ने उस पर तमंचे से फायर कर उसकी हत्या का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस होने के कारण उसे वहां से भागने का मौका मिल गया, जिसके चलते उसकी जान बच गई। डिक्की ने आरोपियों से जान-माल का खतरा बता पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। एसआई चेतन रावत ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 आईपीएसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। डिक्की की सुरक्षा के लिए एक सिपाही को तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed