{"_id":"5b3d2c8e4f1c1b0f278b4900","slug":"15307357579-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलिंग में कार लटक जाने से बची दो पर्यटकों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलिंग में कार लटक जाने से बची दो पर्यटकों की जान
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। अयारपाटा रोड पर कार के दो पहिये सड़क से नीचे उतरकर रेलिंग में फंस गए। अगर रेलिंग न होती तो कार 200 फुट गहरी खाई में चली जाती। सूचना पर पहुंची मल्लीताल पुलिस ने नगर पालिका की क्रेन की सहायता से गाड़ी को बाहर निकलवाया।
नोएडा निवासी नितीश वर्मा मंगलवार को एक युवती के साथ नगर में घूमने आए थे। रात को यहां एक होटल में रुकने के बाद बुधवार सुबह लगभग दस बजे वह दोनों अयारपाटा रोड से गुजर रहे थे। इसी बीच हरमिटेज भवन के पास उनकी कार के दो पहिये दूसरे वाहन को पास देते समय सड़क से नीचे उतर गए।
सड़क किनारे लगी रेलिंग में कार फंस जाने के कारण कार खाई में गिरने से बच गई। सूचना पर मल्लीताल थाने के एसआई दीपक बिष्ट, विनोद यादव और गोपाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने नगर पालिका की क्रेन को मौके पर बुलाकर गाड़ी को निकलवा दिया। पुलिस के अनुसार युवक और युवती कार किराये पर लेकर यहां आए थे।
विज्ञापन
रेलिंग में अटकी पर्यटकों की कार
रेलिंग न होती तो 200 फुट गहरी खाई में जाती कार