फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई अपने पति की हत्या

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई अपने पति की हत्या

Tue, 19 Jun 2018 01:50 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई अपने पति की हत्या
रामनगर में गिरफ्तार हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। चर्चित अतुल हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। अतुल की पत्नी ने ही अपने प्रेमी से उसकी हत्या कराई थी। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 302, 201, 120बी, 34 के साथ ही 25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को कोतवाली में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि अतुल शर्मा (26) निवासी शांतिकुंज की पत्नी राखी का प्रेम प्रसंग अपने ही मायके के निकट गांव स्वैहडी थाना बिजनौर निवासी अंकित चौधरी के साथ चल रहा था। अंकित का घर आना-जाना था। प्रेमी के साथ मिलकर राखी ने अपने पति को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। इसी दौरान अतुल की मां कुछ दिन के लिए बदायूं जिले में अपनी पुत्री से मिलने उसकी ससुराल गई तो राखी भी 6 जून को अपने मायके जाने की बात कहकर तीन वर्षीय पुत्र राघव को साथ लेकर बिजनौर चली गई थी।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक अंकित ने 12 जून को अतुल शर्मा को 13 जून को रामनगर आने की सूचना दी। 13 जून को एक बार फिर अंकित ने अतुल को फोन करके बताया कि वह रामनगर पहुंच गया है। अंकित अपने ही गांव के युवक सुशील के साथ मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस से रामनगर पहुंचा। रामनगर पहुंचने के बाद अंकित ने रोडवेज स्टेशन से एक दर्जन केले खरीदे और बाइक सुशील के हवाले कर हेलमेट पहने पैदल ही अतुल के घर पहुंच गया। कुछ देर घर में बैठने के बाद अंकित अतुल को बाहर बुला लाया। दारू पीने की बात कह दोनों पहले पैदल रोडवेज स्टेशन पहुंचे इसके बाद बाइक से सुशील के साथ भवानीगंज की ओर निकल गए। रास्ते में अंकित ने दुकान से शराब की बोतल खरीदी। तीनों काशीपुर रोड नयागांव चौहान स्थित बगीचे के पास रुक गए। बगीचे में पहले तीनों ने शराब पी। अतुल को शराब का नशा होने पर अंकित ने अपनी जेब से तमंचा निकालकर उसके सीने पर गोली चला दी। अतुल के गिरते ही पूरी तरह से काम तमाम करने के इरादे से अंकित ने दूसरी गोली उसकी कनपटी पर मार दी। हत्या करने के बाद अंकित ने इसकी खबर अतुल की पत्नी को दी। अंकित और सुशील दोनों बिजनौर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी को उसके बिजनौर स्थित घर से पकड़ने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा, कारतूस का खोखा, बैग नत्थनपीर मजार से 100 मीटर आगे जंगल की तरफ पीपल के पेड़ के पास से और हत्याकांड के समय पहनी कमीज बरामद कर ली। इसके बाद मृतक की पत्नी राखी को भी उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में शामिल दूसरा आरोपी सुशील अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, एसएसआई कश्मीर सिंह, एसआई विपिन चन्द्र जोशी, चेतन रावत, कविंद्र शर्मा, मुनव्वर हुसैन, महिला उपनिरीक्षक सुमन पंत, सिमरन, एजाज अहमद, लक्खा सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed