फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अतुल का था रामनगर में मिला शव

अतुल का था रामनगर में मिला शव

Mon, 18 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
अतुल का था रामनगर में मिला शव
मृतक अतुल शर्मा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। नयागांव चौहान के पास बगीचे के गेट पर तीन दिन पहले जिस युवक की हत्या कर शव फेंका गया था वह शांतिकुंज गली नंबर तीन निवासी अतुल शर्मा का निकला। शिनाख्त रविवार को तब हुई जब उसकी मां तारा देवी गुमशुदगी दर्ज कराने कोतवाली पहुंचीं।
विज्ञापन

14 जून को रामनगर-काशीपुर रोड पर नयागांव चौहान के पास एक बगीचे के गेट के बाहर एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव के फोटो आसपास के क्षेत्रों में भेजी थी। रविवार को तारा देवी कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को बताया कि तीन दिन से उनका बेटा अतुल गायब है। उसका मोबाइल भी नहीं मिल रहा है। कोतवाल विक्रम राठौर ने अतुल के मर्डर वाले फोटो उन्हें दिखाए तो शिनाख्त करते हुए वह रो पड़ीं।
विज्ञापन

तारादेवी के अनुसार वह 11 जून को अपनी बेटी आशा पत्नी अंकुर शर्मा निवासी बदायूं यूपी के पास गई थीं। अतुल शर्मा की पत्नी राखी भी अपने तीन वर्षीय बेटे राघव को लेकर छह जून को अपने मायके बिजनौर गई थी। इस कारण अतुल घर पर अकेला था। जब अतुल दो दिन तक घर नहीं आया तो उनकी किराएदार सीता देवी पत्नी कुंवर सिंह ने फोन कर तारा देवी को इसकी सूचना दी थी। उसने कहा कि वह पूजा में शामिल होने पहाड़ जा रही हैं। इस पर तारा देवी बदायूं से शनिवार शाम रामनगर पहुंचीं। साढे़ चार बजे अतुल की पत्नी राखी शर्मा अपने मायके नगला चतरभोजपुर थाना तीरथपुर जिला बिजनौर यूपी से ताऊ-ताई और पिता के साथ कोतवाली पहुंचीं। पुलिस ने तारा देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के ससुराल से लौटी मां गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची तब हुई शिनाख्त
तीन दिन पहले नयागांव चौहान के पास गोली मारकर की गई थी हत्या

हेलमेट पहनकर कौन ले गया अतुल को
रामनगर (नैनीताल)। अतुल की किराएदार सीता देवी ने पुलिस को बताया कि 13 जून की रात एक युवक हेलमेट पहनकर अतुल से मिलने आया था। सीता देवी ने कहा कि हेलमेट पहनकर ही वह कुछ देर अतुल के कमरे में बैठा रहा। इसके कुछ देर बाद अतुल को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस हर दृष्टि से जांच करने के साथ उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

दो माह पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था
रामनगर (नैनीताल)। परिजनों के अनुसार अतुल के नशे का आदी होने से घर में हमेशा क्लेश रहता था। पांच महीने पहले बीमारी के चलते उसके पिता का निधन हुआ था। इसके बाद अतुल की बहन आशा ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती करवाया था। परिजनों ने उसे दो माह पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर निकलवाया था। बताया जा रहा है कि तब से अतुल ने अपनी पत्नी से ही कह दिया था कि वह बिजनौर में रहे और खुद रामनगर में रहकर काम-धंधा करेगा। बताया जा रहा है कि अतुल मोहल्ले में होने वाले जागरण आदि अनुष्ठानों में भाग लेता था।


फादर्स डे पर राघव ने देखा पिता का शव
रामनगर (नैनीताल)। फादर्स-डे के दिन तीन साल के राघव को अपने पिता का शव देखना पड़ा। कोतवाली में राघव अपनी दादी तारा देवी, मां राखी से पूछ रहा था कि पापा कहां हैं और पापा क्यों नहीं आए। वहीं मोर्चरी में दादी और मां रोने लगी लेकिन राघव माजरा नहीं समझ सका। कुछ देर तक रोने के बाद सास, बहू मोर्चरी के सामने बगीचे में बैठ गईं, लेकिन राघव भीड़ में पापा को तलाशता रहा। इसके बावजूद उसे किसी ने कुछ नहीं बताया। तभी राघव ने दादी से चिप्स खाने के पैसे मांगे तो उन्होंने 20 रुपये देकर किसी के साथ भेज दिया। इसके बाद वह अपने लिए चिप्स, टॉफियां लाकर मोर्चरी के बाहर ही खाने लगा। इसी दौरान वह अपनी दादी से कहने लगा कि अब वह बड़ा हो गया है। अब वह भी स्कूल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed