{"_id":"5b22d32b4f1c1bf26e8b8247","slug":"1529008942530-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त टीम का 30 घरों में छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संयुक्त टीम का 30 घरों में छापा
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कमिश्नर के निर्देश पर पांच विभागों की संयुक्त टीम ने वर्षा जल संरक्षण के लिए कई मोहल्लों में छापामारी की और सीवर में जा रहा 30 घरों का पानी नालों में परिवर्तित करवाया। लोगों से बारिश का पानी सीवर लाइन से न जोड़ने की अपील की गई।
नगर के तमाम घरों की छतों पर गिरने वाले बारिश के पानी की निकासी पाइप सीवर लाइन से जुड़ी है जबकि अगर यह पानी नैनी झील में पहुंचे तो झील का स्तर बढ़ जाए, लेकिन यह पानी सीवर लाइन के जरिये नगर से बाहर चला जाता है। ऐसे में झील प्यासी रह जाती है। कमिश्नर राजीव रौतेला ने पिछले दिनों घरों का पानी सीवर में डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके लिए जलसंस्थान, सिंचाई, नगर पालिका, पेयजल, पुलिस विभाग की टीम बनी थी। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को चार्टन लॉज, मार्शल कॉटेज, रॉयल होटल, आवागढ़, पॉपुलर कंपाउंड में छापामारी की। इस दौरान 30 घरों का पानी सीवर लाइन से जुड़ा पाया गया। टीम ने पानी का बहाव नालों की ओर करवा दिया। साथ ही लोगों को बताया कि बारिश का पानी नैनी झील में नालों से जाता है। अगर लोग अपना पानी सीवर से जोड़ेंगे तो पानी नगर से बाहर चला जाएगा। इसका झील पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसलिए घरों का पानी नालों में छोड़ें न कि सीवर लाइन में। संयुक्त टीम में कांस्टेबल विशेष बाबू, महेश भट्ट, सुनील सामंत, सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, राहुल सिंह आदि थे।
सीवर लाइन में जाता मिला बारिश का पानी नालों में परिवर्तित कराया
कमिश्नर के निर्देश पर पांच विभागों की संयुक्त टीम बनी है