फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक दिन में दो बार टूटा रेलवे बैरियर

एक दिन में दो बार टूटा रेलवे बैरियर

Wed, 13 Jun 2018 02:15 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
एक दिन में दो बार टूटा रेलवे बैरियर
डेमो - फोटो : डेमो
लालकुआं (नैनीताल)। गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग स्थित रेलवे बैरियर एक दिन में दो बार टूट गया। पहली बार ई-रिक्शा की मामूली टक्कर से धराशायी हो गया। दो घंटे बाद गेटमैन द्वारा बैरियर उठाने के दौरान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इससे एक घंटे से अधिक समय तक गौला रोड का यातायात पूरी तरह ठप रहा। रेलवे ने टक्कर मारने वाले ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को रेल इंजन की संटिंग के दौरान जैसे ही गेटमैन डीके वर्मा ने बैरियर बंद किया तो वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा का एक हिस्सा बैरियर से टकरा गया और बैरियर धड़ाम से नीचे गिर पड़ा। जैसे ही बैरियर नीचे गिरा रेल कर्मियों ने ई-रिक्शा चालक को दबोच लिया। रेलवे पुलिस को बुलाकर ई-रिक्शा चालक को सौंपकर बैरियर की मरम्मत शुरू की गई। आधे घंटे की ठोक पीट के बाद बैरियर को दुरुस्त किया गया। बैरियर को जुड़े हुए महज दो घंटे हुए थे कि गेटमैन डीके वर्मा ने पुन: शंटिंग के लिए बैरियर को उठाया तो वह ऊपर जाकर फिर धड़ाम से नीचे गिर गया। इस पर रेल कर्मियों ने समीप रखा आपातकालीन बैरियर लगाकर टूटे बैरियर की पुन: मरम्मत की। इससे आधे घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। इधर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि रेलवे बैरियर छोटी गाड़ी की हल्की सी टक्कर में ही गिर जा रहा है। 45 दिन के भीतर यह बैरियर अब तक 6 बार गिर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed