फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो किसानों द्वारा 2297 घन मीटर अवैध खनन करने पर 16 लाख 63 हजार का जुर्माना ठोका।

दो किसानों द्वारा 2297 घन मीटर अवैध खनन करने पर 16 लाख 63 हजार का जुर्माना ठोका।

Wed, 06 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
दो  किसानों द्वारा 2297 घन मीटर अवैध खनन करने पर 16 लाख 63 हजार का जुर्माना ठोका।

विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। राधा बंगर में दो किसानों ने अपने खेतों से अवैध रूप से खनन कर मिट्टी ही बेच डाली। शिकायत पर उपजिलाधिकारी एवं खनन विभाग की टीम ने छापेमारी कर दोनों किसानों के खेतों से 2297 घनमीटर अवैध खनन होना पाया। दोनों खेत स्वामियों पर 16 लाख 63 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

एसडीएम एपी बाजपेई ने बताया कि मंगलवार को हुई छापेमारी में एक खेत में 1553 घनमीटर और दूसरे खेत में 744 घनमीटर अवैध खनन होना पाया गया है। मौके पर खेत स्वामी नहीं मिलने पर उन्हें नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उधर, खनन उपनिदेशक कुमाऊं राजपाल लेघा ने कहा कि जुर्माना लगाने के बाद रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है। इस दौरान टीम में लेखपाल मनोज रावत, पटवारी सुनीता जोशी, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, बृजेश कुमार, मदन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed