{"_id":"5b072d084f1c1ba96e8b46c9","slug":"15271969308-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल न मिलने पर इंटर की छात्रा ने घर छोड़ा।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल न मिलने पर इंटर की छात्रा ने घर छोड़ा।
Updated Fri, 25 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। मोबाइल नहीं मिलने से नाराज इंटर की छात्रा कोचिंग जाने के बहाने घर से लापता हो गई। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मत्लीताल पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा मल्लीताल में भटकती हुई पुलिस को मिल गई। छात्रा परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं थी इसलिए उसकी चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों से काउंसिलिंग करवाई जा रही है।
मल्लीताल थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय छात्रा बुधवार शाम को घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली और देर रात तक वापस नहीं आई। ऐसे में माता-पिता ने मल्लीताल थाने में सूचना दी। इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत ने एसआई दीपक बिष्ट और कांस्टेबल सुनील को तलाश करने के निर्देश दिए। पुलिस माता-पिता को साथ लेकर रात भर छात्रा की तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह को छात्रा मल्लीताल में ही पुलिस को भटकती हुई मिल गई।
मां ने बताया कि छात्रा पिछले काफी समय से मोबाइल फोन की मांग कर रही है। उसके माता-पिता मेहनत मजदूर करके घर चलाते हैं। परिवार गरीबी से जूझ रहा है। उनके पास इतने पैसे नहीं है कि छात्रा को मोबाइल लेकर दे सकें। किसी तरह उसकी पढ़ाई के लिए पैसे की व्यवस्था करते हैं। छात्रा उनकी गरीबी को नहीं समझती है और मोबाइल दिलाने की जिद पर अड़ी हुई है। लाख मनाने के बाद भी जब छात्रा नहीं मानी तो एसआई दीपक बिष्ट ने विमर्श चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों केे बुलाकर छात्रा को काउंसिलिंग के लिए उन्हें सौंप दिया। दीपक बिष्ट ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद छात्रा को माता-पिता के हवाले कर दिया जाएगा।