फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हाईकोर्ट के अधिवक्ता व पत्रकार के घर लाखों की चोरी

हाईकोर्ट के अधिवक्ता व पत्रकार के घर लाखों की चोरी

Mon, 21 May 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के अधिवक्ता व पत्रकार के घर लाखों की चोरी
नैनीताल। नगर में ही दूसरे घर गए हाईकोर्ट के अधिवक्ता के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। मेन गेट का ताला तोड़ कर घुसे चोर डेढ़ लाख की नकदी और जेवर समेट ले गए। सूचना पर पहुंची मल्लीताल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अधिवक्ता व बीएस परिहार ने बताया कि आजकल वह मल्लीताल में मुख्य डाकघर के सामने रह रहे थे। शनिवार को वह ग्राम खुर्पाताल स्थित अपने दूसरे घर चले गए थे। रविवार सुबह उन्हें पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे हैं। वह घर पहुंचे तो देखा मेन गेट का ताला टूटा था। अलमारी, लॉकर भी टूटे थे। उन्होंने बताया कि डेढ़ लाख रुपये की नकदी समेत लाखों का सामान चोरी हुआ है। उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाल विपिन चंद्र पंत, एसएसआई बीसी मासीवाल, एसआई पूरन सिंह मर्तोलिया, कांस्टेबल मनोज जोशी मौके पर पहुंचे और जांच, पड़ताल की। पुलिस को घटना स्थल पर कुछ फिंगरप्रिंट मिले हैं, जिन्हें सुरक्षित कर लिया गया है। लॉकर तोड़ने के लिए गैस लाइटर का प्रयोग करने की आशंका है। अधिवक्ता ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी। इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस कुछ लोगों को शक के दायरे में रखकर जांच कर रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed