फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मनोज हत्याकांड में खास दोस्त भी शक के घेरे में

मनोज हत्याकांड में खास दोस्त भी शक के घेरे में

Sun, 20 May 2018 02:18 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
मनोज हत्याकांड में खास दोस्त भी शक के घेरे में
Crime
नैनीताल। मुरादाबाद निवासी मनोज हत्याकांड में पुलिस मनोज के दो खास दोस्त समेत पांच लोग शक के दायरे में हैं। पुलिस के अनुसार जिन दोस्तों के बुलाने पर मनोज कभी भी कहीं भी पहुंच जाता था और वह आंख बंद करके उन पर भरोसा करता था। वही कॉल डिटेल में पता चला कि दोनों दोस्त हत्या से पहले मनोज के आरोपी भाई रवि के संपर्क में थे।
विज्ञापन


जिले में हत्या कर फेंके गए शवों की कड़ी में एक केस खुलता दिखाई दे रहा है। 12 मई को नैनीताल कालाढूंगी रोड पर बूढ़ा पहाड़ के पास अज्ञात शव मिला था। पुलिस के काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त मुरादाबाद के गांव टांडा अमरपुर निवासी मनोज के रूप में हुई थी। पिता ने जमीन के लालच में भाई पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इसके बाद मल्लीताल इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत, कांस्टेबल मनोज जोशी और एसओजी प्रभारी दिनेश पंत मुरादाबाद गए। वहां कई दिन तक पुलिस ने जांच पड़ताल की।
पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में पिता की ओर से भाई पर लगाया गया हत्या का आरोप प्रमाणित हो रहा है। मनोज के दो दोस्त जिन पर वह ज्यादा भरोसा करता था शक के घेरे में हैं। इस तरह अब तक पांच से ज्यादा लोग शक के घेरे में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला कि दोनों दोस्त मनोज की हत्या से कुछ दिन पहले हत्या आरोपी रवि के संपर्क में थे। मनोज के दोस्त और रवि में कई बार आपस में फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस दोनों दोस्तों की भूमिका की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। जल्द ही सबूत जुटाकर हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



- नैनीताल में मिला था मुरादाबाद निवासी का शव
- मल्लीताल पुलिस और एसओजी प्रभारी ने खंगाली कॉल डिटेल
- मनोज का खास दोस्त हत्यारोपी से फोन पर करता था बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed