{"_id":"5afdecdd4f1c1be0408b6269","slug":"152659068112-halduchod-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Fri, 18 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र---
ईयर फोन लगाकर पटरी पर चल रहा था, ट्रेन ने कुचला
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आया नेपाल का किशोर
हादसे के कारण 20 मिनट तक रुकी रही दिल्ली जा रही ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच चल रहे किशोर की संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह बवर गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। इसके बाद ट्रेन 20 मिनट तक वहां खड़ी रही।
नेपाल के सुरखेत जिले के कुनाथरी का मूल निवासी लाल सिंह भंडारी सिंघल फार्म दुम्काबंगर बच्चीधर्मा हल्दूचौड़ में परिवार के साथ 12 साल से किराए पर रह रहे हैं और डंपर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे लाल सिंह का बेटा देवा भंडारी (17) ईयर फोन लगाकर रेलवे पटरी के बीच होकर जा रहा था। तभी दिल्ली की तरफ जा रही 155036 डाउन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आ गई। देवा ईयर फोन लगे होने की वजह से ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और इसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार देवा हल्द्वानी में जेसीबी में हेल्पर था और सुबह नाश्ते के बाद काम पर जा रहा था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बदहवास हो गई। मृतक के बड़े भाई विष्णु भंडारी और बहन ज्योति का रो रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि 26 अप्रैल को कुशीनगर में दुदही रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से स्कूल वैन में सवार 13 मासूमों की मौत हो गई थी। चालक के ईयर फोन लगाकर बात करने के दौरान हादसे की बात सामने आई थी।