फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने पकड़ा ठगी का आरोपी

पुलिस ने पकड़ा ठगी का आरोपी

Fri, 18 May 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा ठगी का आरोपी
रामनगर (नैनीताल)। बैंक के बाहर से एक युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर 45 हजार रुपये ठगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम तेलीपुरा निवासी मो. आदिल पुत्र मो. अकरम सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा से 45 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था। इसी बीच, बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोककर झांसे में ले लिया और जहरीली वस्तु सुंघाकर उससे 45 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आईपीसी की धारा 328 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को एफ 168 नेहरू कैंप कीर्तिनगर दिल्ली निवासी सुशील गुप्ता को रामनगर रोडवेज बस परिसर से दबोचा लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 35 हजार रुपये बरामद हुए, जबकि दस हजार रुपये उसने दूसरे साथी को दे दिए थे। पुलिस उसके साथी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुशील को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed