फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शराब के नशे में नौकायन करने से किया मना तो मारपीट

शराब के नशे में नौकायन करने से किया मना तो मारपीट

Thu, 17 May 2018 02:26 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में नौकायन करने से किया मना तो मारपीट
red wine
नैनीताल। शराब के नशे में धुत करीब आधा दर्जन पर्यटकों को नौकायन से मना करने पर युवकों ने नाव चालकों के साथ अभद्रता और मारपीट की। पर्यटकों ने रिक्शा स्टैंड चौकी में भी जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


बुधवार को शाम करीब चार बजे आधा दर्जन युवक कैपिटल सिनेमा के समीप स्थित बोट स्टैंड में पहुंचे और वहां पर मौजूद नाव चालकों से पैडल बोट किराये पर दिए जाने की बात कही। युवकों को नशे में देख वहां मौजूद नाव चालकों ने पैडल बोट देने के लिए मना कर दिया। इस पर युवक भड़क गए। नाव चालकों ने कहा कि नैनी झील में नशे में नाव चलाना सख्त मना है। इस पर पर्यटक नाव चालकों से भिड़ गए और मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन


दोनों ही पक्ष लड़ते हुए रिक्शा स्टैंड स्थित पुलिस चौकी में पहुंचे जहां नशे में धुत पर्यटक युवकों ने हंगामा किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एडीएम हरबीर सिंह ने पुलिस कर्मियों को तत्काल युवकों को कोतवाली ले जाने के निर्देश दिए। कोतवाली में दोनों ही पक्षों की बात सुनने के बाद दोनों पक्षों के ऊपर कार्रवाई किए जाने की बात करते हुए पुलिस ने नशे में धुत पर्यटकों को लताड़ लगाई। कार्रवाई की बात से घबराए दोनों पक्ष बैकफुट पर आ गए और आपस में ही मामले को निपटाकर कोतवाली से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यटकों ने नाव चालकों से की अभद्रता और विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed