{"_id":"5af8a3354f1c1bd7408b513a","slug":"15262441468-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलर तोड़कर पुलिया के नीचे घुसी कार, छह पर्यटक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिलर तोड़कर पुलिया के नीचे घुसी कार, छह पर्यटक घायल
Updated Mon, 14 May 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। दिल्ली के पर्यटकों की कार एनएच किनारे पिलर को तोड़ते हुए पुलिया के नीचे घुस गई। हादसे में छह पर्यटक घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दिल्ली के सी-138 डीडीए फ्लैट पंजाबी बाग जहांगीरपुरी निवासी कमल राज चावला और सुरजीत परिवार सहित नैनीताल घूमने आए थे। रविवार सुबह करीब दस बजे वे दिल्ली के लिए वापस लौट रहे थे। नैनीताल से पांच किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी पर ताकुला के पास उनकी वैगनार (डीएल 5सी 3575) दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
कार लोहे के पिलर को तोड़ते हुए नाले पर बनी पुलिया के नीचे घुस गई। पुलिया के नीचे कार की टक्कर से पेड़ भी धराशायी हो गया। हादसे में कमल उनकी पत्नी दीपिका, सुरजीत और उनकी पत्नी शशि, पुत्र इशांत, पुत्री जान्हवी घायल हो गए। हल्द्वानी की ओर से आ रहे एक टैक्सी चालक ने डांठ पर अन्य टैक्सी चालकों को हादसे की सूचना दी। इस पर जगदीश, हरीश, बख्शी, प्रभु आदि टैक्सी चालक मौके पर पहुंच गए। सूचना पर तल्लीताल थाने के उमेश सती, शिवराज राणा, राजा राम भी आ गए। सभी ने घायलों को कार से बाहर निकाला। उसके बाद उन्हें बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
- हल्द्वानी रोड पर हुआ हादसा