फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तमंचे के खेल में चली गोली, दोस्त घायल

तमंचे के खेल में चली गोली, दोस्त घायल

Thu, 03 May 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के खेल में चली गोली, दोस्त घायल
CRIME
रामनगर (नैनीताल)। दोस्तों के साथ तमंचे से खेलना एक युवक को भारी पड़ गया। बुधवार को आपस में हंसी मजाक करते समय एक युवक ने तमंचे से अचानक गोली चला दी, जिससे उसका दोस्त घायल हो गया। इस घटना से सभी दोस्त सकते में आ गए और घायल को मौके पर छोड़कर भाग गए। बाद में पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि खताड़ी निवासी शमी कुछ युवकों के साथ कोटद्वार रोड पर पानी की टंकी के पास बैठा था। शमी के पास तमंचा था और सभी युवक आपस में तमंचे से खेल रहे थे। इसी बीच तमंचे से अचानक गोली चल गई, जो फैजान पुत्र जुल्फकार निवासी खताड़ी के पेट में जा धंसी।
विज्ञापन


घटना के बाद शमी साथियों के साथ फैजान को मौके पर ही घायलवस्था में छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फैजान को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के लिए उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि युवकों का यह समूह नशा करके इसी प्रकार का उत्पात मचाता रहता है। दूसरी ओर पुलिस ने गोली चलाने वाले के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शाम को शमी को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी की ओर से तहरीर आदि नहीं दी गई। कहा कि शमी से घटना की जानकारी ले रहे है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

हंसी मजाक करते समय अचानक हुआ फायर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed