{"_id":"5ae624c04f1c1bc03d8b5b3a","slug":"15250321277-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर बिस्तर से गिरकर आठ माह के अबोध बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पर बिस्तर से गिरकर आठ माह के अबोध बालक की मौत
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। नगर के एक व्यवसायी के आठ माह के पुत्र की बिस्तर से गिरकर मौत हो गई। तीन पुत्रियों के बाद हुए एकलौते पुत्र की मौत के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया है। कुछ सप्ताह पहले व्यवसायी का ढाबा भी जल गया था, जिसमें उसे लाखों का नुकसान हुआ था।
यहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नर्सरी गेट पर ढाबा चलाने वाले वार्ड नंबर पांच निवासी गुड्डू पुत्र रामप्रसाद का आठ माह का पुत्र शनिवार रात घर में बिस्तर पर सो रहा था। रविवार सुबह वह अचानक पलटता हुआ बिस्तर से नीचे फर्श पर सिर के बल जा गिरा और बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बालक की मौत से घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अभी कुछ सप्ताह पहले ही व्यवसायी के ढाबे में आग लग गई थी। इसमें व्यवसायी को लाखों का नुकसान हुआ था। रामप्रसाद का पूरा परिवार ढाबा जलने के दुख से अभी उबर भी नहीं पाया था कि इकलौते 8 माह के बच्चे की आकस्मिक मौत हो जाने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां दुधमुंहे बच्चे की मौत से बार-बार बेहोश हो रही है।