फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बैटरी चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्त में

बैटरी चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्त में

Tue, 24 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बैटरी चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्त में
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। क्षेत्र में काफी लंबे समय से सक्रिय बैटरी चोरों को आज देर से आए ग्रामीणों ने धर दबोच कर पुलिस के हवाले किया, वहीं चोरों से एक बैटरा बरामद किया गया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस गिरोह में छह लोगों के शामिल होने की बात भी कही जा रही है
विज्ञापन

ग्राम बेरीपड़ाव निवासी सुंदर मलवाल के डंपर से सोमवार सुबह बैटरी चोरी हो गई। डंपर स्वामियों में चर्चा चल रही थी कि बैटरी एक गाड़ी से ले जाई गई, जिस पर शक होने पर रमेश जोशी ने अपनी एलपी गाड़ी की तलाशी ली तो उन्होंने देखा कि एक लिहाफ के नीचे बैटरी छुपाई गई थी, जब उन्होंने अपने ड्राइवर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बैटरी चोरी की बात कबूली, जिसके तुरंत बाद उन्होंने सुंदर को फोन कर बताया कि एक बैटरी उनका ड्राइवर नीरज मौर्या निवासी बाजार वाली मुड़ियागुर बहेड़ी वह दूसरा ड्राइवर चंद्रप्रकाश ग्राम गुर समस्तीपुर भोजीपुरा जिला बरेली हाल निवासी मोटाहल्दू एक बैटरी गाड़ी में रख कर लाए हैं। मौके पर पहुंचे सुंदर ने अपनी बैटरी पहचान ली। डंपर स्वामियों ने चोरी में शामिल चार लोगों को हल्दूचौड़ चौकी पुलिस को सौंप दिया। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने दो लोगों को छोड़ दिया जबकि नीरज मौर्या, चंद्रप्रकाश के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में चोरी में मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


जैसे ही बैटरी चोरों के पकड़े जाने की सूचना अन्य वाहन स्वामियों को लगी तो वह भी चौकी पहुंच गए और पूर्व में कई बैटरियां उनकी भी चोरी होने की बात कहने लगे लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर आगे आने को कोई तैयार नहीं थे उन्हें शक था कि कहीं उनकी बैटरियां भी इन्हीं के द्वारा चोरी की गई होंगी, पुलिस ने सुंदर की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed