{"_id":"5adb88e54f1c1b9c098b5d1a","slug":"15243368711510-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर अंग्रेजी शराब की 10 पेटी समेत एक तस्कर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर अंग्रेजी शराब की 10 पेटी समेत एक तस्कर दबोचा
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। पुलिस टीम ने हाइवे स्थित गणेशपुर की पुलिया पर एक ढाबे के पास 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर दबोचा। जबकि एक तस्कर मौका पाकर फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान हाइवे गणेशपुर पुलिया शिव ढाबे के पास दो युवक अंग्रेजी शराब की पेटी के साथ वाहन का इंतजार कर रहे थे।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गांव गणेशपुर निवासी सुरेंद्र सिंह को दबोच लिया। वहीं दूसरा साथी पप्पू चंद्रा उर्फ लल्ला निवासी थाना केलाखेड़ा मौका पाकर फरार हो गया। तस्कर के कब्जे से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। एसओ रमोला ने बताया कि आरोपी अंग्रेजी शराब को लेकर काशीपुर जाने वाले थे। टीम में एसआई अशोक कांडपाल, एसआई जसवंत सिंह, कैलाश चंद्र, गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि थे।