फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के साथ ठगी के प्रयास के मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम सेमलखलिया निवासी भारत मनराल पुत्र खुशाल सिंह मनराल और शिवनाथपुर पुरानी बस्ती मालधनचौड़ निवासी कमल कुमार पुत्र किशन राम को पिछले साल डाक से पत्र मिले थे। इसमें भेजने वाले का पता भारतीय खुफिया विभाग गृह मंत्रालय भारत सरकार मुंबई लिखा गया था। इसमें जूनियर खुफिया अधिकारी, चालक, चौकीदार आदि विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति पत्र भेजा गया था। इसमें लिखा गया था कि 48 घंटों के अंदर बगैर किसी को बताए 15 हजार रुपये जमा कर नियुक्ति ले लें। इस पर युवकों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस करीब सात माह से इस मामले की जांच कर रही थी। इस पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed