फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नाबालिक युवती को भगाकर ले जाने वाले ट्रक चालक के विरूद्घ मुकदमा

नाबालिक युवती को भगाकर ले जाने वाले ट्रक चालक के विरूद्घ मुकदमा

Wed, 04 Apr 2018 02:25 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
नाबालिक युवती को भगाकर ले जाने वाले ट्रक चालक के विरूद्घ मुकदमा
लालकुआं (नैनीताल)। एक ट्रक ड्राइवर के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। मुजफ्फरनगर यूपी निवासी ट्रक चालक काला यहां वीआईपी गेट के पास आता रहता था। वह एक अप्रैल को शादी का झांसा देकर स्थानीय किशोरी को भगा ले गया। किशोरी की मां ने कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर किशोरी को गदरपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया। किशोरी को मजिस्ट्रेटी बयान, चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। कोतवाल रवि कुमार सैनी का कहना है कि वीआईपी गेट के पास ढाबा चलाने वाली महिला की भूमिका की भी जांच की जाएगी, क्योंकि उसकी दुकान में अक्सर ड्राइवरों का जमावड़ा लगा रहता है। किशोरी के बयान के आधार पर ट्रक चालक काला के खिलाफ किशोरी के अपहरण, पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed