फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दस पड़ोसियों पर छात्रा को छत से फेंकने की रिपोर्ट दर्ज

दस पड़ोसियों पर छात्रा को छत से फेंकने की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 Mar 2018 01:49 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
दस पड़ोसियों पर छात्रा को छत से फेंकने की रिपोर्ट दर्ज
rape shimla
नैनीताल। रेप पीड़िता हाइस्कूल की 16 वर्षीय छात्रा के छत से गिरने के मामले में उसकी मां की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ तल्लीताल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को पुलिस ने छात्रा के परिजनों के साथ घटनास्थल का फिर निरीक्षण किया। उधर, हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत में सुधार हो गया है। शरीर की कई हड्डियां टूट जाने की वजह से अभी वह कुछ बोल नहीं पा रही है।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने बताया कि लगभग आठ महीने पहले छात्रा ने फुंतरी और हेम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। अब आरोपी पक्ष उस मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहा था। इसी इरादे से शनिवार सुबह करीब नौ बजे फुंतरी, हेम, मल्ला, पूजा, मोती, गुड्डू, खस्सी, संतोष, सुरेश, विक्की उनके घर में जबरदस्ती घुस आए। उन्हें देख छात्रा छत की ओर दौड़ी। आरोपी भी उसके पीछे भागे और छत पर चढ़ गए। आरोप है कि उन लोगों ने छात्रा को पकड़ कर छत से नीचे फेंक दिया। मां की तहरीर पर एसओ प्रमोद पाठक ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने एसओ को बताया कि उनका घर खुला पड़ा है। घर जाने पर आरोपी उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बाद एसओ ने ज्योलीकोट चौकी पुलिस से पीड़ित पक्ष की सुरक्षा करने के लिए कहा।
विज्ञापन


मां की तहरीर पर तल्लीताल थाना पुलिस ने कार्रवाई की
मां बोली, शनिवार को मारपीट हुई थी, मौके से जान बचा कर भागा था उनका चालक

चालक पर भी हुआ था हमला
तल्लीताल थाने में छात्रा की मां ने बताया कि शनिवार को उनके चालक पर भी हमला किया गया था। हमले में चालक का हाथ फट गया है। वह हल्द्वानी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है। छात्रा की मां के अनुसार अगर चालक मौके से न भागता तो हमलावर उसे मौत के घाट उतार देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां परेशान, कैसे हो बेटी का इलाज
छत से गिरकर घायल हुई छात्रा हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार आ गया है, लेकिन छात्रा अभी तक न तो कुछ बोल पा रही है और न ही खाना खा पा रही है। तल्लीताल थाने में रविवार को उसकी मां भावुक हो गईं। कहने लगी कि बेटी की दुर्दशा कर दी है। एक दिन के इलाज में हजारों रुपये खर्च हो गए हैं। आगे ऑपरेशन होने की आशंका है। ऐसे में वह क्या करे समझ नहीं आ रहा है। उनके पास पैसा नहीं है। ऐसे में बेटी का इलाज कराना बहुत बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed