फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रिया शर्मा और सुधीर एक दिन की न्यायिक हिरासत में, आज फिर होगी पेशी

प्रिया शर्मा और सुधीर एक दिन की न्यायिक हिरासत में, आज फिर होगी पेशी

Thu, 22 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रिया शर्मा और सुधीर एक दिन की न्यायिक हिरासत में, आज फिर होगी पेशी
नैनीताल। जमीनों के फर्जीवाड़े में आरोपी बनी एलाइड इंफ्रा की एमडी प्रिया शर्मा और निदेशक सुधीर चावला को बुधवार को एसआईटी ने द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार पांडेय की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रिया शर्मा को हल्द्वानी और सुधीर चावला को नैनीताल जेल में रखा गया है। बृहस्पतिवार को दोनों फिर कोर्ट में पेश होंगे।
विज्ञापन

एसआईटी टीम के विवेचक काशीपुर सीओ राजेश भट्ट और किच्छा थानाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडेय प्रिया शर्मा और सुधीर चावला को लेकर बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे नैनीताल जिला कोर्ट पहुंचे। यहां दोनों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी की अनुपस्थिति में प्रभारी न्यायाधीश मनीष कुमार पांडेय की कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उन्होंने दोनों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील शर्मा ने बताया कि दोनों की रिमांड को लेकर सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन


जाते-जाते प्रिया बोली - नेता नहीं, प्रशासनिक अधिकारी हैं शामिल
नैनीताल। जिला कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल जाते समय प्रिया शर्मा पत्रकारों के सवाल पर बोली फर्जीवाड़े में कोई नेता नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। उन्होेंने फिलहाल किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन प्रिया ने कहा कि जांच में उन लोगों के नाम सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशी के दौरान रोती रही सुधीर की मां
नैनीताल। जमीनों की धोखाधड़ी के आरोपी सुधीर चावला को एसआईटी की टीम पेशी के लिए जब जिला कोर्ट लाई तो उसकी मां, बहन और भाई भी कोर्ट परिसर में पहुंच गए। सुधीर की मां कोर्ट परिसर में बैठकर रोती रही। पेशी के बाद सुधीर की मां ने उसको खाना खिलाया और गले लगाया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed