{"_id":"5aac2d0c4f1c1b5a598b479c","slug":"15212334108-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के गले की फांस बन गया स्मैक तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के गले की फांस बन गया स्मैक तस्कर
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। मल्लीताल से पकड़ा गया तथाकथित स्मैक तस्कर पुलिस के गले की फांस बन गया। आरोपी को हवालात में बंद करने के बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस घंटों माथापच्ची करती रही, लेकिन स्मैक की कम मात्रा मिलने पर पुलिस परेशान रही। अंत में पुलिस एक्ट के तहत चालान कर उसे छोड़ दिया।
पिछले दिनों एक किशोर ने ड्रग्स के नशे में धुत होने पर अपने पिता को चाकू मार कर घायल कर दिया था। आरोपी को मल्लीताल पुलिस ने गिरफ्तार किया। किशोर ने कई तस्करों के नाम बताए, लेकिन पुलिस किसी तस्कर को नहीं पकड़ पाई। पुलिस ने तर्क दिया कि उनके पास आरोपी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। ऐसे में गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। चर्चा है कि इसके बाद यह प्रकरण जिला पुलिस के आला अधिकारी तक पहुंचा। फिर मल्लीताल में रहने वाले एक तस्कर का नाम आने लगा। अंत में शुक्रवार को एसओजी ने मल्लीताल पुलिस के साथ छापा मारकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसओजी आरोपी को मल्लीताल थाने में छोड़ कर चली गई। थाना प्रभारी मल्लीताल विपिन चंद्र पंत, एसएसआई बीसी मासीवाल आरोपी का चालान एनडीपीएस एक्ट में करने की चर्चा कर रहे थे लेकिन पता चला कि आरोपी के पास से बहुत कम मात्रा में स्मैक मिली है। ऐसे में उसका चालान नहीं किया जा सकता है। चालान करने के लिए पुलिस किताबों में धाराएं ढूंढने लगीं। आखिरकार कोई रास्ता नहीं निकलने पर पुलिस ने उसका 81 पुलिस एक्ट में चालान करके छोड़ दिया।
एक आरोपी को स्मैक तस्कर होने के शक में हिरासत में लिया गया था, लेकिन उसके पास इतनी कम मात्रा में स्मैक थी कि उसका चालान नहीं किया जा सकता था।
- विपिन चंद्र पंत, इंस्पेक्टर, थाना मल्लीताल।