{"_id":"5a9c56794f1c1bd9388b49f8","slug":"15201954246-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय प्राचार्य को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवोदय प्राचार्य को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल/कालाढूंगी। कोटाबाग के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव को महानिदेशालय ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। प्राचार्य पर लगे अनियमितताओं के आरोपों की जांच अपर निदेशक माध्यमिक, प्रारंभिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय टीम ने की थी।
कुछ अभिभावकों ने नवोदय विद्यालय कालाढूंगी में अनियमितताओं की बात कहते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायती पत्र में उन्होंने कक्षा छह के बच्चों से नियम विरुद्ध कॉशन मनी जमा कराने, ट्रैकसूट, वार्षिक उत्सव एवं पत्रिका प्रकाशन के लिए पैसे लेने, विज्ञापन एकत्र करने के लिए अध्यापकों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था। शिकायत पर महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने अपर निदेशक कुमाऊं मंडल डॉ. मुकुल सती की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। डॉ. सती ने बताया कि जांच में कुछ आरोप प्रथम दृष्ट्या सही पाए गए। समिति ने रिपोर्ट पिछले दिनों महानिदेशालय को सौंपी। महानिदेशक की ओर से प्राचार्य को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। शिक्षा महानिदेशक तिवारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल को इसी माह विद्यालय का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रधानाचार्य अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि प्रतिकूल प्रविष्टि सशर्त देने की जानकारी मिली है। 31 मार्च तक मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से विद्यालय की जांच की जाएगी। जांच में अगर शिकायत सही पाई जाती है तो निदेशालय प्रतिकूल प्रविष्टि को यथावत रखेगा, अन्यथा यह प्रविष्टि निरस्त कर दी जाएगी। अभिभावक भी लिख कर दे चुके हैं कि उनके नाम से झूठी शिकायत की गई है।