फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   24 घंटे पहले हुई थी मनोज की मौत

24 घंटे पहले हुई थी मनोज की मौत

Sun, 25 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे पहले हुई थी मनोज की मौत
नानकमत्ता। पांच दिन से लापता मनोज का शव बीते शुक्रवार को घर से 50 मीटर दूर संदिग्ध परिस्थतियों में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने और 24 घंटे पहले हुई मौत ने पुलिस एवं परिजनों के लिए कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


ग्राम नगला थाना नानकमत्ता निवासी मनोज सिंह (46) पुत्र कलासेन राणा 18 फरवरी की शाम परिजनों को बिना बताए घर से गायब हो गया था। खोजबीन के बाद 22 फरवरी को उसके भाई विनोद ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 23 फरवरी सुबह करीब सात बजे घर से 50 मीटर दूर पूजा के स्थान भूमिसेन के पास मनोज का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


अब बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि इतने दिनों तक मनोज कहां था, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत करीब 24 घंटे पहले होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक का विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गायब होने के दिन से शव मिलने तक मनोज कहां रहा, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed