{"_id":"5a89dfa84f1c1ba4268bb127","slug":"15189853415-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मारपीट पर किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मारपीट पर किया मुकदमा दर्ज
Mon, 19 Feb 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
Link Copied
रामनगर (नैनीताल)। तीन दिन पूर्व विवाह समारोह से लौट रहे ग्रामीण पर पांच लोगों ने जानलेवा हमला किया था। पीड़ित ने तभी पुलिस को तहरीर दे दी थी। जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम विजयपुर धमोला निवासी कोटाबाग ब्लॉक की ज्येष्ठ उपप्रमुख सतविंदर कांबोज के पति अमीरचंद 15 फरवरी की रात अपने मित्र के विवाह समारोह में आए थे। रात 11 बजे घर लौटते समय ट्रांसपोर्टनगर के पास कार सवार पांच लोगों ने उनका पीछा किया। दाबका नदी के पास युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। कार न रोकने पर आरोपियों ने हॉकी, लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने अमीर चंद्र की तहरीर के आधार पर गैबुआ बैलपड़ाव निवासी गुरुवचन, हरभजन सिंह समेत उनके तीन अज्ञात साथियाें के खिलाफ रविवार को आईपीसी की धारा 223, 341, 427, 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।