{"_id":"5a87470c4f1c1bfe7e8b5f12","slug":"15188151988-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात कोसी नदी मे घुसे खनन माफिया, एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात कोसी नदी मे घुसे खनन माफिया, एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी में हो रहे अवैध खनन पर कोई लगाम नहीं लग रही है। अब दिन के साथ रात में भी खनन माफिया चोर रास्तों से नदी में घुस अवैध खनन कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात अवैध खनन की सूचना पर पुलिस, वन निगम की टीम ने कोसी नदी में घेराबंदी की। भनक पड़ते ही माफिया वहां से भाग निकले। टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की।
वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश चंद्र पंत ने बताया कि कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन करने के लिए दर्जनों वाहन जाने की सूचना मिली, जिस पर तुरंत संयुक्त टीम बना छापामार कार्रवाई की गई। वन विकास निगम के डीएलएम अनीस अहमद ने बताया कि कोसी नदी में कठियापुल की तरफ से वन निगम और पुलिस, छोई के रास्ते से बैलपड़ाव के रेंजर संतोष पंत ने घेराबंदी की। इस दौरान अवैध उपखनिज से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। जबकि टीम को देख दर्जनों वाहन माल नदी में ही फेंक चोर रास्तों की ओर भाग निकले। कहा कि टीम ने वाहनों का पीछा किया। बाइकों से लगे फिल्डरों के कारण वाहनों को पकड़ने में काफी परेशानियां हो रही हैं। फील्डरों की सूचना पर टीम के आने से पहले ही माफिया फरार हो जाते हैं। उनमें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। समाचार लिखे जाने तक टीम कोसी नदी में गश्त में जुटी हुई थी।