फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पालिका ने पकड़ा दाखिल खारिज में फर्जीवाड़ा

पालिका ने पकड़ा दाखिल खारिज में फर्जीवाड़ा

Sat, 10 Feb 2018 01:57 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
पालिका ने पकड़ा दाखिल खारिज में फर्जीवाड़ा
नैनीताल। पालिका की कर निर्धारण और दाखिल खारिज की बैठक में शुक्रवार को एक फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। एक व्यक्ति ने आपत्तिकर्ता बनकर फर्जी बयान दर्ज करवा दिए। इसका पता चलने पर पालिका ने आरोपी और उसे पालिका के सामने पेश करने वाले को कारण बताओ नोटिस जारी कर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। आरोपी का पक्ष सुनने के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका में शुक्रवार को पंचवर्षीय कर निर्धारण और दाखिल खारिज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचवर्षीय कर निर्धारण के 30 और दाखिल खारिज के 40 प्रकरणों पर विचार किया जाना था। बैठक चल रही थी कि इसी बीच एक व्यक्ति पहुंचा और अपना नाम सुरेश वर्मा निवासी अल्मोड़ा बताते हुए कहा कि उसने पिछले दिनों मल्लीताल निवासी एक व्यक्ति की जमीन पर आपत्ति की थी, लेकिन अब उसे कोई शिकायत नहीं है। उसने अपनी आपत्ति वापस लेने के लिए बयान दर्ज करवा दिए और हस्ताक्षर करके चला गया। इसी बीच अल्मोड़ा से सुरेश का फोन पालिका अधिकारियों के पास आया। सुरेश ने बताया की उनका स्वास्थ्य खराब होने के चलते वह शुक्रवार को नगर पालिका नहीं आ पाएंगे। उन्होंने एक चिट्ठी पालिका को भेजी है, जिसमें न आ पाने का कारण बताया गया है। पालिका के वरिष्ठ सभासद डीएन भट्ट ने बताया कि सुरेश की चिट्ठी भी पालिका को मिल चुकी है। इससे साबित हो चुका है कि शुक्रवार को सुरेश बनकर पालिका के सामने आया व्यक्ति सुरेश नहीं बल्कि कोई धोखेबाज था। जमीन के स्वामी और सुरेश बनकर पहुंचे व्यक्ति को चिह्नित कर नोटिस भेजा जा रहा है। दोनों का पक्ष सुनने के बाद धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


खुद को जमीन के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने वाला बताकर आपत्ति खारिज करने की बात कही
आपत्तिकर्ता के फोन और अस्वस्थ होने के चलते पालिका न आने का पत्र आने पर खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed