{"_id":"5a7620a14f1c1b91268b8147","slug":"151769125019-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी रोड पर टेंट हाउस में भीषण आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हल्द्वानी रोड पर टेंट हाउस में भीषण आग
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल के टेंट हाउस में आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी भीषण आग से लाखों का सामान राख हो गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और आर्मी ने आग पर काबू पाया। नया बाजार तल्लीताल में कन्हैया लाल साह की भारत टेंट हाउस नाम की दुकान है। टेंट गोदाम में शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तल्लीताल थाना और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लगभग आठ बजे सीओ सिटी विजय थापा, तल्लीताल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। गाड़ियों का पानी दूसरी मंजिल तक पहुंचा पाना संभव नहीं था इसलिए स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी एक घंटे तक बाल्टी से पानी लेकर, कुर्सी, रजाई, गद्दे व अन्य सामान में लगी आग बुझाने का प्रयास करते रहे। सूचना मिलने पर बिजली काट दी गई। जल संस्थान के कर्मचारियों के समय से फोन न उठाने के कारण काफी परेशानी हुई। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जल संस्थान की गाड़ी डेढ़ घंटे की देरी से पहुंच सकी। दुकान स्वामी कन्हैया लाल साह ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान का सेंट्रल बैंक व कूर्मांचल बैंक की ओर से बीमा कराया गया है।
आर्मी की गाड़ी भी पहुंची मौके पर
आग लगने के बाद हल्द्वानी रोड को बंद कर दिया गया। सूचना सभी अधिकारी और कर्मचारियों तक पहुंची। इसके बाद सूचना पाकर बिजली, राजस्व और सेना समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
टेंट स्वामी ने 20 लाख के नुकसान का दावा किया
टेंट स्वामी कन्हैया लाल साह ने दावा किया है कि आग में रेशमी पर्दे, शामियाना, कालीनें, कुर्सी, आधुनिक फर्नीचर समेत लगभग 20 लाख रुपये का सामान राख हो गया है।
विज्ञापन
जलती रही दुकान, हांफती रही फायर ब्रिगेड
दगा दे गए हाइड्रेट, रास्ता बंद होने से लोग परेशान
नैनीताल। समय से पानी न मिलने के कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारी टेंट हाउस में लगी आग बुझाने में हांफ गए। जिस आग को बुझाने में आधे घंटे का समय लगना चाहिए था उसमें तीन घंटे से ज्यादा समय लग गया। हालत यह हो गई कि हल्द्वानी से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां बुलानी पड़ीं। आर्मी की भी एक गाड़ी मौके पर पहुंची। तीन घंटे तक रास्ता बंद होने के कारण जनता परेशान होती रही।
कम संसाधनों के कारण फायर ब्रिगेड कर्मी समय से आग पर काबू नहीं पा सके जबकि स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। शुरूआत में फायर कर्मी बिना मास्क पहने आग बुझाने उतरे, लेकिन आग का दायरा बढ़ता चला गया। दूसरी मंजिल से तीसरी मंजिल तक आग धधकने लगी तो दीवार तोड़ कर सामान निकाला गया। हाइडेंट की तलाश की गई तो वह भी दगा दे गए। जल संस्थान को फोन किया गया तो अधिकारियों के फोन नहीं उठे। सीओ सिटी विजय थापा ने बताया कि काफी देर बाद जल संस्थान के अधिकारियों ने फोन उठाया, लेकिन तब तक डेढ़ घंटे का समय बीत चुका था। सूचना पाकर आर्मी की एक गाड़ी भी पानी का टैंक लेकर मौके पर पहुंच गई। आग लगे डेढ़ घंटा बीत गया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। ऐसे में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां हल्द्वानी से मंगवानी पड़ीं। आग बुझाते-बुझाते तीन घंटे से ज्यादा समय बीत गया।
हाइडेंट के रखरखाव की जिम्मेदारी इस समय एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की है। एडीबी ने हाइड्रेंट को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। शहर में किसी भी हाइडेंट को सुचारु नहीं किया गया है। ऐसे में आग बुझाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एडीबी को हम कई बार हाइडेंट लगाने के लिए कह चुके हैं, लेकिन अभी तक हाइडेंट नहीं लगाए गए हैं। जब तक हाइडेंट नहीं लगाए जाते फायर ब्रिगेड को परेशानी होती रहेगी। -जगदीश कुमार, सीनियर फायर सर्विस ऑफिसर