{"_id":"5a70d7f14f1c1bb1208b65f5","slug":"151734495719-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप स्कूटी की भिड़त में हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप स्कूटी की भिड़त में हुई मारपीट
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पिकअप वाहन से स्कूटी पर टक्कर लगने से गुस्साईं दो लड़कियों ने अपने परिजनों को मौके पर बुलवाकर चालक की पिटाई करवा दी। पिटाई के बाद गंभीर घायल चालक को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
टांडा बादली जिला रामपुर निवासी एक युवक अपनी पिकप से किसी का सामान छोड़ने खताड़ी मोहल्ले में आया था। यहां पर उसकी पिकप एक स्कूटी से टकरा गई। स्कूटी पर सवार दो लड़कियों का चालक से विवाद होने लगा। पिकप चालक ने लड़कियों को स्कूटी क्षतिग्रस्त होने का मुआवजा दिए जाने की बात कही तो दोनों लड़कियों ने अपने घर फोन करके परिजनों को मौके पर बुला लिया। परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे छह से अधिक लोगों ने पिकप चालक की बुरी तरह पिटाई कर डाली। पिटाई से जख्मी हुए चालक को संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वहीं एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर आई है, पुलिस जांच में जुटी है। वहीं दोनो ओर से समझौते का भी प्रयास बना हुआ है।