फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिल्ली से भागकर आए युवक युवती को एसडीएम की कोर्ट मे किया पेश

दिल्ली से भागकर आए युवक युवती को एसडीएम की कोर्ट मे किया पेश

Thu, 25 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से भागकर आए युवक युवती को एसडीएम की कोर्ट मे किया पेश
रामनगर (नैनीताल)। शादी करने के लिए दिल्ली से भागकर आए युवक-युवती को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पकड़कर उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया। युवती के बयान पर उसे स्वतंत्र छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी एक युवक का वहीं की निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। इस बीच मौका पाकर शादी करने के इरादे से दोनों घर से भाग कर रामनगर आ गए। दोनों का पीछा करते युवती के परिजन भी यहां आ पहुंचे। पुलिस से अपनी पुत्री को दिलाए जाने की गुहार लगाई। कोतवाल विक्रम राठौर के निर्देश पर एसआई सुमन पंत ने दोनों को हिरासत में लेकर उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा की कोर्ट में पेश किया। युवती ने कोर्ट में स्वयं के बालिग होने के प्रमाण देते हुए माता-पिता के साथ जाने से इंकार कर दिया। एसडीएम वर्मा ने उसे स्वतंत्र छोड़े जाने व अपनी इच्छानुसार जीवन जीने के आदेश दिए। पुलिस ने युवक व युवती को छोड़ दिया और युवती के परिजन रोते बिलखते घर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed