फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लालकुआं पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक युवक को दबोचा।

लालकुआं पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक युवक को दबोचा।

Fri, 19 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक युवक को दबोचा।
लालकुआं (नैनीताल)। पुलिस ने एक किलो चरस के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। वह सिडकुल समेत आसपास के क्षेत्रों में चरस की तस्करी करता था। कोतवाली पुलिस क्षेत्र में नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसके तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बिंदुखत्ता के तिकोनिया चौराहा क्षेत्र में चेकिंग की। वहां चरस तस्करी की सूचना मिलने पर योजना बनाकर रेकी की। इस दौरान सिडकुल, आसपास क्षेत्र में अवैध रूप से चरस लेकर जा रहे राजेंद्र सिंह बोरा को चरस समेत दबोच लिया। उसके पास से एक किलो 108 ग्राम चरस बरामद की गई है। कोतवाल रवि कुमार सैनी के मुताबिक आरोपी राजेंद्र सिंह की गांधीनगर तिकोनिया चौराहा पर परचून की दुकान है। वह पहाड़ से चरस लाकर क्षेत्र में एवं सिडकुल में तस्करी करता था। वह घर से सिडकुल को चरस ले जाते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तस्कर को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कठायत, नरेश पंत आदि थे। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस की धाराओं में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed