फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संटिंग करते समय ट्रेन के धक्के से युवक की मौत

संटिंग करते समय ट्रेन के धक्के से युवक की मौत

Sat, 11 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
संटिंग करते समय  ट्रेन के धक्के से युवक की मौत
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के समीप शंटिंग लाइन में संपर्क क्रांति ट्रेन के पायदान से धक्का लगने पर पिथौरागढ़ के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक गुजरात जा रहा था। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के पुनेरी (महर) निवासी जितेंद्र सिंह रावत (34) पुत्र कुंदन सिंह रावत गुजरात में जॉब करता था। शुक्रवार सुबह छह बजे वह गुजरात जाने के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। रेलवे ट्रैक के समीप घूम रहे लोगों ने पुलिस को बताया कि वह शंटिंग में खड़ी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार हो गया। इस बीच ट्रेन बोगी के साथ शंटिंग लाइन में आगे पीछे होने लगी। युवक ट्रेन के पायदान पर बैठा था। झटका लगने पर वह ट्रेन से गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंचे और समीप के अस्पताल गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के कंधे और दाहिने हाथ में चोट लगी थी। जीआरपी थानाध्यक्ष कैलाश सिंह भैसोड़ा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जितेंद्र की तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र की शादी नहीं हुई थी। वह इकलौता बेटा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


घर के इकलौता चिराग गुजरात कमाने के लिए जा रहा था
पायदान से गिरने की आशंका, जीआरपी कर रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed