फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उपप्रभागी वनाधिकारी को पीटने पर मुकदमा दर्ज

उपप्रभागी वनाधिकारी को पीटने पर मुकदमा दर्ज

Sun, 10 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
उपप्रभागी वनाधिकारी  को पीटने पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। बागेश्वर के उप प्रभागीय वनाधिकारी बलवंत सिंह शाही ने गाड़ी हटाने के विवाद में दंपति पर पीटने का आरोप लगाया है। दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बलवंत सिंह शाही रेवा इंक्लेव लालडांठ काठगोदाम बाइपास रोड चूनाभट्टी में रहते हैं। उन्होंने मुखानी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिसंबर की सुबह वह निजी काम से कौशल्या विहार हिम्मतपुर मल्ला ऊंचापुल गए थे। संकरे मोटर मार्ग में पानी का टैंकर गली में खड़ा था। इसी कारण उन्होंने अपनी कार 50 मीटर पहले ही रोक ली। जब वह लौटे तो वहां एक और कार खड़ी थी। कार के स्वामी पूरन चंद्र जोशी ने वाहन हटाने के लिए कहा लेकिन टैंकर खड़ा होने के कारण वह अपनी गाड़ी नहीं हटा सके। बलवंत का आरोप है कि पूरन चंद्र जोशी और उनकी पत्नी ने गाली गलौज करने के बाद उनकी पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए वह पड़ोस के घर में घुस गए। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि पुलिस ने धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed