फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान 35 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर दबोचें

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान 35 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर दबोचें

Sun, 31 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान 35 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर दबोचें
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्र में गांजे (भांग के सूखे पत्ते) की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्टीम कार में सवार मुरादाबाद के चार लोगों को दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 35 किलो गांजा बरामद किया। इस गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

नये साल के जश्न के मद्देनजर आजकल पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी है। इसीलिए एसएसआई राहुल राठी, एसआई चेतन रावत, हरीश पुरी शनिवार दोपहर गर्जिया पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्हें अल्मोड़ा जिले से आ रही स्टीम कार यूपी 21 जे/8211 दिखाई दी, जिसे उन्होंने रोकने का प्रयास किया, तो कार चालक ने पुलिस से बचने के लिए वाहन की गति तेज कर कार को रामनगर की ओर दौड़ा दिया लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। शक होने पर पुलिस ने कार समेत इसमें सवार लोगों की तलाशी ली। पुलिस ने कार सवार सभी चार लोगों के कब्जे से गांजा बरामद किया। बताया कि वार्ड नंबर 18 आशियाना फेस-1 थाना सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी कार चालक पवन सैनी के कब्जे से 6.2 किग्रा, वहीं के अजय कुमार के कब्जे से 10.4 किग्रा, सागर सिंह उर्फ टिंकू के कब्जे से 10.5 किग्रा, वहीं के रामगंगा विहार फेस-2 निवासी वंश कुमार के कब्जे से 8.6 किग्रा गांजा बरामद किया। बताया जाता है कि आरोपी पर्वतीय क्षेत्रों से सस्ता गांजा खरीदते थे। इसे यूपी ले जाकर महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने बरामद कार जब्त कर ली। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो संख्या 30आरएनआर 09 पी
रामनगर में कोतवाली में खड़ी तस्करों की कार। अमर उजाला
फोटो संख्या 30आरएनआर 10 पी
रामनगर में पुलिस हिरासत में आरोपी। अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed