{"_id":"5a32e2a34f1c1b9e678c1ae6","slug":"15132844022-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और हुई महिला ठगी का शिकार, मांगटीका व सोने की नथ पर्स से हुई गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और हुई महिला ठगी का शिकार, मांगटीका व सोने की नथ पर्स से हुई गायब
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। सर्राफा चौक पर बृहस्पतिवार को ठगों ने एक महिला के बैग से सोने की नथ, मांग टीका उड़ा लिया। उसने कुछ देर पहले ही 44 हजार रुपये में दोनों आभूषण खरीदे थे। पीड़ित महिला की मौखिक शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम नंदपुर चिल्किया निवासी श्याम सिंह गुसांई की पत्नी शांति गुसांई बृहस्पतिवार को अपने तीन परिजनों के साथ खरीदारी करने शहर आई थी। उसने सर्राफा चौक में एक सुनार की दुकान से 44 हजार रुपये में सोने की नथ, मांग टीका खरीदा लेकिन वहां पहले से बैठी दो महिलाएं उससे कहने लगी कि यह आप पर अच्छी नहीं लग रही है। इसे बदल लो लेकिन उनकी अनदेखी कर शांति ने दोनों जेवर अपने चेन वाले बैैग में सबसे नीचे रख दिए। वह दोनों महिलाएं भी उसके पीछे आ गईं। कुछ दूरी पर वह एक ठेले से मोजे खरीदने लगी, तभी उन महिलाओं ने उसके बैग से जेवर चुरा लिए। इसके बाद वह राशन की दुकान में गई तो उसे बैग से जेवर गायब होने का पता चला। उसने तुरंत सुनार की दुकान पर जाकर बताया। दो महिलाओं पर शक होने पर उसने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस के एसआई कश्मीर सिंह ने जांच की तो सुनार का सीसीटीवी खराब मिला। पुलिस ने दूसरे सुनार से सीसीटीवी फुटेज ली तो उसमें ठेले के पास पीड़िता के साथ दो महिलाएं दिखीं। एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि फिलहाल महिला ने तहरीर नहीं दी है। ठगों की तलाश की जा रही है। पिछले माह 28 नवंबर को इंद्रा कॉलोनी निवासी महिला से भी सर्राफा चौक पर ठग सोने के आभूषण ठगे गए थे। ऐसी अनेक घटनाएं होने के बावजूद पुलिस उचक्कों को नहीं पकड़ सकी है।
रामनगर में महिला हुई ठगी की शिकार
कुछ देर पहले ही सोने की नथ, मांग टीका खरीदा था
28 नवंबर को भी एक अन्य महिला से जेवर ठगे थे
विज्ञापन
रामनगर में महिला हुई ठगी की शिकार
कुछ देर पहले ही सोने की नथ, मांग टीका खरीदा था
28 नवंबर को भी एक अन्य महिला से जेवर ठगे थे