{"_id":"5a32e0af4f1c1bca678c1893","slug":"15132839021-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक की मां ने पिकअप चालक के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक की मां ने पिकअप चालक के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा के पास के पास बुधवार शाम एक पिकअप की चपेट में आकर दो बाइकों पर सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई थी जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए थे। इस मामले में एक मृतक की मां ने पिकअप चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।
एनएच 121 पर नत्थन पीर बाबा की मजार के पास पिकअप यूपी 20 टी9467 बुधवार शाम काशीपुर से रामनगर की ओर आ रही थी कि तभी सामने से आ रही दो बाइकें उसकी चपेट में आ गईं। इससे एक बाइक पर सवार छप्पर वाली मस्जिद खताड़ी निवासी मो. वसीम (32) पुत्र नसीम और दूसरी बाइक पर सवार थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद यूपी के ग्राम अब्दुल्लापुर लैदा निवासी मो. तौफीक (33) पुत्र रफीक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार मो. शादाब को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरी बाइक पर पीछे बैठी विमला देवी ने हेलमेट पहना था। इस कारण उसका सिर तो बच गया लेकिन उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे यहां संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। वहीं खताड़ी निवासी वसीम की मां हनीफा ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें पिकअप चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।